{"_id":"5772a5d34f1c1b9e5879abb1","slug":"rain-head-began-arrangements-for-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश सिर पर, शुरू हुए जल निकासी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश सिर पर, शुरू हुए जल निकासी के इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
नाला सफाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की आहट सुनाई देने लगी तो नगर पालिका शहर में जल निकासी के इंतजाम की कवायद में जुट गई। बुधवार को होने वाली पालिका बोर्ड बैठक में दर्जनभर मोहल्लों की नाली निर्माण के साथ-साथ 154 सफाईकर्मियों की संविदा पर नियुक्ति पर मुहर लगेगी। इसके अलावा अनूपशहर रोड पर एलईडी लाइटें लगाने पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन
बुधवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में करीब तीन करोड़ रुपये के 16 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से नाला निर्माण, एलईडी लाइट, संविदा पर ठेका कर्मी आदि प्रस्ताव हैं। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग के बजट से नगर पालिका क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये के निर्माण विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य वित्त आयोग के बजट से मोहल्ला नजीमपुरा, भूड़, वीसा कॉलोनी, मोहल्ला नयागांव, आवास विकास प्रथम, आवास विकास द्वितीय, साठा, आदर्शनगर, दुर्गापुरम, कोठियात, देहली रोड, गंजकोहना, कसाईबाड़े चौराहे आदि क्षेत्रों में गली निर्माण, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग टाईल्स कार्य किए जाएंगे। पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि पालिका बोर्ड बैठक मे करीब तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
क्या होंगे मुख्य काम
6 वार्डों की सफाई के लिए 154 सफाई कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति
कालाआम से अनूपशहर रोड पर नई स्ट्रीट लाइट की स्थापना
आवास विकास द्वितीय में नाला निर्माण कार्य
डीएम रोड पर आवास विकास कॉलोनी मोड़ तक नाला निर्माण कार्य
किदवई नगर में आरसीसी नाला निर्माण कार्य
साठा में रोड सुदृढ़ीकरण, सीसी टाइल्स और नाली मरम्मत का कार्य
नगर पालिका क्षेत्र में लगे हैडपंपों की मरम्मत का काम
पोखर को पिकनिक प्वाइंट बनाएगी नगर पालिका
नगर पालिका अब पोखर को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित कराएगी। भूड़ पर पड़ी पोखर की जमीन को पालिका अधिकारी कब्जा मुक्त कर इसे पिकनिक प्वाइंट का रूप देंगे।भूड़ पर नगर पालिका का करीब तीन बीघा में स्थित पोखर था। भूड़ के आबादी क्षेत्र में आ जाने से पोखर का अस्तित्व ही खत्म हो गया।
पोखर की इस बेशकीमती जमीन पर धीरे-धीरे अवैध कब्जा भी होने लगा। नगर पालिका अब इस पोखर की जमीन पर पिकनिक प्वाइंट बनाएगी। नगर के लोगों को पिकनिक मनाने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े, इसको देखते हुए पिकनिक प्वाइंट को विकसित किए जाने की योजना है।
इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। फिलहाल इस जगह को कब्जा मुक्त करके किसी संस्था को पांच वर्ष के लिए किराये पर दिए जाने की योजना है। ईओ एके सिंह ने बताया कि पोखर की जगह को पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। पांच साल के लिए जगह को किराये पर दिया जाएगा।