फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rain

24 घंटे में हुई छप्परफाड़ बारिश, 12वीं तक स्कूल किए गए बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

24 घंटे में हुई छप्परफाड़ बारिश, 12वीं तक स्कूल किए गए बंदबुलंदशहर।शिकारपुर क्षेत्र गांव दारापुर में छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई, उसके पति और एक रिश्तेदार घायल हैं।जिला प्रशासन ने 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Rain

विस्तार

24 घंटे में हुई छप्परफाड़ बारिश, 12वीं तक स्कूल किए गए बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। विदाई की बेला पर मानसून मेहरबान है। छप्परफाड़ बारिश से पूरा जिला तरबतर हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार शाम तक 24 घंटे में 106 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी थी। मौसम को देखते हुए शनिवार को 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है। जिले के कई इलाकों से फसलों समेत जान और माल के नुकसान की भी खबरें हैं। शिकारपुर क्षेत्र गांव दारापुर में छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई, उसके पति और एक रिश्तेदार घायल हैं। अरनिया ब्लॉक के गांव हिसारा में प्रधान समेत नौ लोगों के घर की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिसमें दबकर दो लोग घायल हो गए। औरंगाबाद में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चे घायल हैं। पहासू में भी दर्जनभर मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
इस सीजन में मानसून कुछ रूठा रूठा-सा नजर आ रहा था। चार दिन पहले घटाएं छाने के साथ बारिश शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार रात से तो थम ही नहीं रही। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम। शहर में नाले नालियों के उफनने से सड़कें बेहाल हो गईं। गांवों में मकान भरभराकर गिरने लगे। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी टेंपो चालक अमर सिंह गांव दारापुर में स्टेट हाईवे के किनारे स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट नई कालोनी में अपने दामाद के मकान में पत्नी आशा के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार रात तेज बारिश में मकान भरभराकर गिर गया। दबकर आशा देवी की मौत हो गई। अमर सिंह और उनके रिश्तेदार सुखवीर सिंह घायल हो गए। जिला प्रशासन ने 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

औरंगाबाद क्षेत्र के अगौता ब्लॉक के गांव निमचाना में जितेंद्र के मकान के एक कमरे की छत बारिश में ढह गई। वहां से रहे उनकी बेटी दीपांशी (11) और बेटा राजीव (8) मलबे में दब गए। दोनों को किसी तरह से निकाला गया। शुक्र रहा कि गंभीर चोटें नहीं आईं। खुर्जा के गांव धराऊं में भी एक मकान की छत गिर गई। अरनिया ब्लॉक के हिसारा गांव के प्रधान श्रीपाल के अलावा शीशपाल, नरेंद्र, महेश, अजय, अतर सिंह, सोनू, पवन, विजय, सुभाष और गिरीश मकान की छत व दीवारें गिर गईं। दबने से नरेंद्र और सोनू नाम के दो व्यक्तियों चोट आई है। खुर्जा तहसीलदार शिवऔतार सिंह मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। पहासू के 20 फुटा रोड पर भी राजदा बेगम, इंशाद, नावेद समेत 10 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मोहल्ला छपेटी निवासी मुबीन के घर की छत भी गिर गई। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भैयापुर में श्रीकांत जर्जर मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में बारिश से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। शिकारपुर के गांव दारापुर में महिला की मौत पर परिजनों को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। - सीपी सिंह, डीएम
एक से 12वीं तक के स्कूलों में आज अवकाश
बेसिक शिक्षा अधिकारी वीके शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार को जिले भर में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीएम सीपी सिंह के आदेश पर किए गए हैं। इसका पालन सभी शिक्षण संस्थानों को करना होगा। शुक्रवार को भी बेसिक स्कूलों में अवकाश था, जबकि निजी स्कूल खुले थे। इससे अभिभावकों को खासी परेशानी हुई।

तीन दिन में 200 एमएम से अधिक हुई बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि पिछले तीन दिन में 200 एमएम से अधिक बारिश हुई है। अगले दो-तीन दिन तक अभी बारिश जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 98 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed