{"_id":"61fc0f272951fd208546f5e5","slug":"rain-bulandshahr-news-gbd2336095179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ओलावृष्टि ने किया बेहाल, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ओलावृष्टि ने किया बेहाल, कांपे लोग
विज्ञापन
घमैड़ा रोड पर भरा हुआ का पानी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश व ओलावृष्टि ने किया बेहाल, कांपे लोग
बुलंदशहर। जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान छह डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिक पांच फरवरी तक तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 10 डिग्री पर पहुंच गया। आद्रता 100 फीसदी और हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। शाम तक 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। ब्लॉक लाखावटी और शिकारपुर के अलावा अन्य जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने बताया कि अभी तेज गर्जना के साथ बारिश पांच फरवरी तक जारी रहेगी। तेज हवा के साथ बारिश के बीच बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है। ओलावृष्टि की भी संभावना बरकरार बनी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम कम होकर 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आलू व सरसों के किसानों की चिंता बढ़ी
बारिश व ओलावृष्टि के चलते आलू और सरसों के साथ सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रवि कुमार, सतेंद्र और मोहन आदि का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के वरदान है। जबकि आलू और सरसों समेत सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। यदि और बारिश होती है तो आलू के खेत में पानी भर जाएगा और ऐसे में बनकर तैयार हो रहा आलू खराब हो सकता है। तेज हवा चलने से सरसों की फसल पर आ रहा फूल गिर जाएगा। वहीं, मटर आदि सब्जी की फसल भी खराब हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल और कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने जिस क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। वहां का जायजा लेकर यह जाना कि किन फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी ओलावृष्टि से कोई नुकसान नहीं है। यदि आगे भी ऐसा होता है तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से जूझे लोग
बारिश होने से एक ओर जहां लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, दूसरी ओर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया और कीचड़ बनने से लोगों को खासी परेशानी हुई। नगर में सड़कों पर पानी भर गया। जिन इलाकों में सीवरेज लाइन के लिए खुदाई का काम चल रहा है, वहां पर कीचड़ बनने से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल रही बंद
बारिश शुरू होने से जिले में संचालित गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई। इससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि अभी भी बारिश जारी रही तो गन्ने की समय पर तौल न होने के कारण मिली गन्ना पर्ची का समय निकल जाएगा। ऐसे में गन्ना पर्ची भी किसी भी काम की नहीं रहेगी। वहीं, दूसरी ओर चीनी मिलों में गन्ने की आपूर्ति कम होने के कारण बंद हो सकती हैं। डीसीओ डीके सैनी ने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि गन्ने की तौल जारी रहे और किसानों को परेशानी न हो।
बुगरासी में गुल रही बिजली
बुगरासी। बारिश के बाद लगातार हवा चलने के कारण बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति नहीं दी गई। बिजली नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर रही। पूरे दिन हवा चलने के कारण लाइट बंद रहने से उपभोक्ताओं में रोष है। जैसे ही बारिश शुरू हुई तभी विद्युत उपकेंद्र बुगरासी से क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई। बिजली काटे जाने के बाद बुगरासी सहित तकरीबन 40 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम तक भी लाइट नहीं दी गई। इसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष रहा। सईद सैफी, दानिश, अशोक कुमार, कपिल कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बारिश शुरू होते ही विद्युत उपकेंद्र बुगरासी से बुगरासी सहित क्षेत्र की लाइन काट दी जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए रहती है। पानी के लिए सबमर्सिबल पर निर्भर होने कारण बृहस्पतिवार को लोग पानी के लिए भटकते रहे। पावर कारपोरेशन बुगरासी के एसडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद की हुई है। यदि आपूर्ति दी जाती है तो हवा के चलते लाइन में फाल्ट हो सकता है।