फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rain

अभी कुछ दिन और झमाझम बरसेंगे बदरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain
नरौरा गंगा बैराज पर बढ़ा गंगा का जलस्तर। - फोटो : BULANDSHAHR
अभी कुछ दिन और झमाझम बरसेंगे बदरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में मंगलवार को भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। अब तक 90 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक अभी कुछ दिन और लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं। बारिश से सबसे अधिक फसलों को लाभ मिला है।
जिले में मानसून की अच्छी बारिश का लंबे समय से इंतजार था। सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई। सुबह से लेकर शाम तक करीब 85 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। रात को भी जहां-तहां बारिश हुई। मंगलवार को दिन में भी बारिश जारी रही। शाम को बीबीनगर, बुगरासी और डिबाई आदि में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं बिजली कटौती से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

पत्ता लपेटक सहित कई रोगों से मिली निजात
बारिश से धान की फसल में पत्ता लपेटक सहित कई रोगाें से निजात मिल गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि बारिश न होने के कारण धान की फसल में पत्ता लपेटक सहित आने वाले समय मेें कई रोग लगने की आशंका बढ़ गई थी। बारिश से इन रोगों से निजात मिल गई है। बारिश से ईंख, ज्वार, बाजरा और मक्का की फसल में भी लगने वाले रोग धुल गए हैं। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। किसानों को अब धान की फसल को छोड़कर दूसरी फसलों में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में
अब तक बारिश - 90 एमएम से अधिक
अधिकतम तापमान - 31 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 डिग्री सेल्सियस
आद्रता - 98 फीसदी
हवा की गति - आठ किलोमीटर प्रति घंटा
अभी कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होगी। बारिश से धान, गन्ना और मक्के की फसल को लाभ मिलेगा।
- रामानंद पटेल, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed