{"_id":"59175f184f1c1b231f854f16","slug":"rain-and-rain-do-not-get-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-ओले से तपिश नहीं हुई कम आज बरसेगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-ओले से तपिश नहीं हुई कम आज बरसेगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : demo pic
एक दिन पहले हुई बारिश और ओले भी सूरज के तेवर पर लगाम नहीं लगा सके। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा, सब परेशान रहे। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 45 रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस बार शुरुआत से ही गर्मी अपना रंग दिखा रही है। शुक्रवार को दिन में तपिश ने अपना रंग दिखाया। मौसम में बदलाव के आसार नहीं बन रहे थे। मगर, शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ बादल छा गए और बारिश के साथ ओले भी पड़े।
विज्ञापन
इससे लगा कि अब गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 31 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अब मौसम में बदलाव के संकेत बन रहे हैं। गर्मी का लगातार सामना करना पड़ेगा। बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए कुछ स्पष्ट करना भी ठीक नहीं है।