फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Railway corridor and multi-modal transport system will be applied

रेलवे कॉरीडोर और मल्टी मॉडल ट्रांस्पोर्ट सिस्टम होगा लागू

Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Fri, 24 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Railway corridor and multi-modal transport system will be applied
transport - फोटो : अमर उजाला

भले ही बुलंदशहर पर स्मार्ट सिटी का तमगा न लगा हो, मगर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड जनपद की तस्वीर बदलने वाला है। बुलंदशहर न सिर्फ एग्रीकल्चर बाजार के रूप में विकसित होगा, बल्कि खुर्जा और अनूपशहर सिटी को एजुकेशन हब का दर्जा दिया जाएगा। इसी के तहत अनूपशहर में जेपी यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है।

विज्ञापन



एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने जिले में विकास को चार फेज में बांटा है। पहला रीजनल प्लान, दूसरा सब-रीजनल प्लान तीसरा मास्टर प्लान और चौथा छोटे शहरों का विकास का प्लान। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने वर्ष-2011 की जनगणना के हिसाब से अपने प्लान में मुख्य रूप से बुलंदशहर और खुर्जा को शामिल किया है। शहर में जलभराव की समस्या को निपटाने के लिए बुलंदशहर में 25 एमएलडी और खुर्जा में 12.50 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा।
विज्ञापन


बुलंदशहर में ट्रंक सीवर लाइन की लंबाई छह किमी और ब्रांच सीवर 34 किमी. में फैला होगा। खुर्जा में  ट्रंक सीवर पांच किमी. और ब्रांच सीवर 40 किमी. होगा। यहां जगह जगह बायो टॉयलेट के निर्माण होंगे। यूपी हाउसिंग बोर्ड लोगों को सस्ते और अच्छे मकान उपलब्ध कराएगा। इसका मकसद शहरों को स्लम मुक्त करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

...
प्लानिंग बोर्ड में शामिल नौ धार्मिक स्थल
करनवास, राजघाट, गंगाघाट अनूपशहर, अवंतिका देवी मंदिर अहार, अंकलेश्वर महादेव मंदिर अहार, सिद्धि बाबा मंदिर अहार, बैलून वालीमंदिर नरोरा, शिख धर्मशाला अहार, छोटा वृंदावन जहांगीराबाद को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने धार्मिक स्थल बनाने के प्रस्ताव के रूप में शामिल किया है।
...
मल्टी मॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा लागू
बुलंदशहर से एनसीआर के अन्य शहरों के बीच यातायात की व्यवस्था बेहतर करने के लिए मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विकास शहरी इलाकों में होगा। इसी के तहत बस टर्मिनल, बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा। बसों की कंडीशन भी सुधारी जाएगी। बस टर्मिनल और बस स्टेशनों पर साफ सफाई का विशेष प्रबंध होगा। बस अडडों का निर्माण बुलंदशहर खुर्जा और सिकंदराबाद में होना है। बस अड्डे सात-सात एकड़ भूमि में बनेंगे।
...
विकसित होंगे रूरल बिजनेस हब
प्रत्येक तहसील क्षेत्र में रूरल बिजनेस हब विकसित किए जाएंगे। यहां किसान ऊंची कीमतों पर कृषि उपज बेच पाएंगे।
...
रेलवे कॉरीडोर का काम जारी
बुलंदशहर खुर्जा, सिकंदराबाद में रेल कॉरीडोर प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट पर खुर्जा में काम शुरू हो गया है। बुलंदशहर में भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। गाजियाबाद से खुर्जा तक 83 किमी. लंबा कॉरीडार बनना है।

...
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आधार पर जनपद में कई प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। रेलवे कॉरीडोर इसी का हिस्सा है। गत वर्ष एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के अफसरों ने कलक्ट्रेट में प्रजेनटेशन भी दी थी। - शुभ्रा सक्सेना, डीएम, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed