{"_id":"581a27d24f1c1bd635435854","slug":"rahul-gandhi-congress-kindled-against-detention","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने कालाआम चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर और पीसीसी सदस्य सुशील चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कालाआम चौराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कें द्र सरकार का पुतला फूंका।
मुनीर अकबर ने कहा कि राहुल गांधी एक घायल सैनिक को देखने अस्पताल गए तो अस्पताल का गेट बंद कर दिया गया। राहुल गांधी को घायल सैनिक से मिलने तक नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुशील चौधरी ने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दीं, उसके साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सच बात कहने वालों को सरकार हिरासत में ले रही है। राहुल गोविल, हाजी मुंतजीर, अब्दुल कदीर, राकेश भाटी, सच्चिदानंद गौड़, अनिल शर्मा, योगेंद्र लोधी, रवि वर्मा, युधिष्ठिर, निखिल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन