{"_id":"6342b44edbe5927d89320594","slug":"quarrel-between-two-friends-over-minor-issue-one-killed-in-fight-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: दो दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा, मारपीट में एक की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: दो दोस्तों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा, मारपीट में एक की मौत, मुकदमा दर्ज
Sun, 09 Oct 2022 05:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 09 Oct 2022 05:16 PM IST
सार
बुलंदशहर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दोस्त की पिटाई करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा की है जहां नवाब सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच अक्तूबर को उसके भाई रौदास का गांव के ही निवासी युवक बबलू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते आरोपी बबलू ने भाई के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करके गंभीर रुप से घायल कर दिया औक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने रौदास को अन्य ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार सुबह रौदास की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को ही आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन, अब युवक की मौत के बाद पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा भी लगाई है।
विज्ञापन
घनिष्ठ मित्र थे दोनों
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक रौदास और आरोपी बबलू घनिष्ठ मित्र थे। पांच अक्तूबर की शाम को भी दोनों साथ में थे। उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। हालांकि, मारपीट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।