{"_id":"56f18a4a4f1c1b447ef14d4d","slug":"purnima-today-nh-24-can-take-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा आज: एनएच-24 पर लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा आज: एनएच-24 पर लग सकता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन पूर्णिमा पर बुधवार को एनएच-24 पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। पूर्णिमा पर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के जिलों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गढ़ और ब्रजघाट पहुंचेंगे। ऐसे में हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ेगा, जो जाम का कारण बन सकता है।
फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार हो ही दूर-दराज से श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। तीर्थनगरी की धर्मशाला, आश्रम और मंदिर फुल हो चुके हैं। गंगा में स्नान के लिए गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, मुरादाबाद आदि जगहों से हजारों की संख्या लोग पहुंचते हैं।
इसलिए हाईवे वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में ब्रजघाट पुल, अधूरे स्याना फ्लाईओवर, टोल प्लाजा और स्याना रेलवे फाटक पर जाम लगने की संभावना रहती है। हालांकि चौकी इंचार्ज बीएस सोलंकी ने बताया कि जाम से निपटने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहेगी।