फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pulwama attack

पुलवामा के शहीदों को याद कर नम हुई सबकी आंखें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack
पुलवामा के शहीदों को याद कर नम हुई सबकी आंखें
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो वर्ष पूर्व पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को रविवार को जिलेभर में श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को याद कर लोगों की आंखें भर आईं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर के कालाआम स्थित शहीद स्तंभ समेत जनपद भर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सम्मान में कैंडल मार्च भी निकाला। वहीं, नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।
पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में रालोद के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश कभी नहीं भूला पाएगा। वहीं, किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर सरकार द्वारा नोटिस भेजे गए हैं उन किसानों की न्यायालय में निशुल्क लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान पूर्व विधायक दिलनवाज खान, योगेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, फतेह सिंह, उपेंद्र फोगाट आदि मौजदू रहे। वहीं, दूसरी और भाकियू अंबावता के किसानों द्वारा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर कैंडल मार्च निकाला गया। पदाधिकारियों ने नगर के भूड़ चौराहे से कालाआम तक पैदल मार्च कर जवानों की याद में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा जवानों के बलिदान को याद किया। प्रदेश महासचिव पवन तेवतिया ने कहा कि देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। देश की रक्षा में तैनात जवानों के त्याग एवं समर्पण से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कालाआम स्थित चौराहे पर शहीद स्तंभ पर कैंडल जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिन्नू अधाना, युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नवीन कौशिक, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव चित्रा वर्मा, रामवीर सिंह, जितेंद्र चौधरी, पूजा वर्मा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्र शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष अमन त्यागी, मनीष भारद्वाज, प्रशांत राठी, कुलवीर अहलावत और रीना गिरी आदि द्वारा भी शहीद स्तंभ पर कैंडल मार्च निकाला गया। उधर, भाकियू पदाधिकारियों द्वारा नगर समेत जिलेभर में मशाल जुलूस निकालकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान जिन किसानों का निधन हो गया था, उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव और ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
स्याना/अनूपशहर/औरंगाबाद/खानपुर। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में रविवार को देहात क्षेत्रों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्याना के सीएचसी स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों को याद करते हुए देवान गौतम ने कहा कि देश की रक्षा की खातिर अपनी जान गंवा देने वाले लोगों को याद कर उन्हें नमन करना हर देश के नागरिक का परम कर्तव्य है। इस दौरान फार्मासिस्ट राजकुमार, संदीप, राजीव, दीपक, मोनू और शोभित आदि मौजूद रहे। अनूपशहर के गंगातट पर शहीद स्मारक पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। मीडिया प्रभारी आयुष्मान ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने की साजिश रचता है। जिसे हमारे जांबाज सैनिक मुंहतोड़ जवाब देकर विफल कर रहे हैं। इस दौरान आशीष सक्सेना, ज्योति माथुर, मीनाक्षी, स्मृति और रेखा आदि मौजूद रही। औरंगाबाद नगर में भाजपा नेता राजकुमार लोधी के आवास पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। खानपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 11 सौ दीपक जलाकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए कामना की। मंच के जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सैनिकों के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। इस दौरान जगवीर सिंह, सहदेव शर्मा, देवेंद्र प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्र के गांव सौझना झाया में भी में पूर्व सैनिक संघ द्वारा पुलवामा की दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed