फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pulse Polio campaign will boycott today

आज पल्स पोलियो अभियान का करेंगी बहिष्कार

Sat, 24 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign will boycott today
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में लगातार धरना-प्रदर्शन पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने रविवार से जिले में शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार का एलान कर दिया है। उन्होंने पहले राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और उसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पोलियो की दवा ना पिलाने का  एलान कर हंगामा किया।

इससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सावित्री चौधरी ने की और संचालन कुसुम गौतम ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग दो अक्टूबर तक पूरी नहीं होती हैं तो इसके बाद जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में शिकारपुर से अंजू रानी, बीबीनगर से बबीता शर्मा, गुलावठी से शशी शर्मा, खुर्जा से संगीता, लखावठी से सुमन, पहासू से सरला, सिकंदराबाद से चंचल गुप्ता, स्याना से अल्का त्यागी, अगौता से अल्का सिरोही, अर्निया से सावित्री, डिबाई से मीनू गुप्ता, दानपुर से कमलेश ने भी अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आज दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भी जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शामिल होने का आह्वान किया गया। सिकंदराबाद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शनिवार को नगर में रैली निकाली और रविवार को पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार का एलान किया। उन्होंने विभागीय तौर पर की जाने वाली वैकलपिक व्यवस्था पर भी विरोध किया।

रैली ब्लॉक से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए सीएचसी पहुंची। कार्यकत्रियों ने पल्स पोलियो अभियान के बहिष्कार का एलान किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. देवी चरण सिंह से मिलकर पल्स पोलियो अभियान में एनजीओ कार्यकर्ताओं और एनसीसी केडेट्स को लगाए जाने का विरोध किया। इस मुद्दे उनकी सीएमएस से नोकझोंक हुई।

सीएमएस ने अभियान में बाधा पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमएस को सौंपा। इस दौरान चंचल गुप्ता, रेखा सिंह, नेहा सिंह, गायत्री, रीना मलिक, वीना शर्मा, आदि मौजूद रही। स्याना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पल्स पोलियो और बीएलओ कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान किया।

संघ की ब्लाक अध्यक्ष अलका त्यागी, मिथलेश लोधी, रेखा, अंजना त्यागी, राजेश मलिक, कस्तूरी देवी, लक्ष्मी शर्मा, पुष्पा, सुनीता आदि मौजूद रहीं। शिकारपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया। संघ की ब्लाक अध्यक्ष अंजू शर्मा ने पल्स पोलियो और बीएलओ कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया। बाद में एसडीएम उमाकान्त को ज्ञापन सौंपा।


इस मौके पर एसडीएम ने बीएलओ कार्यक्रम में हिस्सा न लेने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर देवरानी, पुष्पा गुप्ता, प्रतिभा, सुशीला, ममता, रीनू, मनोज, संजू, अनीता, मीरा, शारदा, सुधा, राजकुमारी, शीला, मनोरमा, रामवती, पूनम, पुष्पा, उर्मिला, रेखा, आदि  रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed