{"_id":"56f2d4334f1c1b615cf14d24","slug":"public-conveyence-will-be-available-after-2-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर बाद ही घर से निकलंे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर बाद ही घर से निकलंे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगोत्सव के दिन ज्यादातर सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी। सुबह में दूध-सब्जी और दवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बस, बाजार और सिनेमाघर भी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है। रंगोत्सव के दिन सुबह को दूध के बूथ खुलेंगे। होली पर हुड़दंग रोकने को पुलिस मुस्तैद रहेगी। एसएसपी के अनुसार पुलिस की जगह-जगह चेकिंग होगी। पुलिस की नजर तीन सवारी, बिना हेलमेट और नशा कर वाहन चलाने वालों पर होगी।
होली के मद्देनजर जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुलंदशहर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सिकंदराबाद संयुक्त अस्पताल, खुर्जा के जटिया अस्पताल में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। साथ ही सभी छोटे-बड़े 73 अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रहेंगी।