Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Minimum temperature drops by three degrees in two days; mercury reaches 10 degrees.

Bulandshahar News: दो दिन में तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, 10 डिग्री पर पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को यह 13 डिग्री रहा, जो बुधवार को 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तापमान गिरने से रात और सुबह ठंड का असर बढ़ गया। सुबह घरों से निकलने वालों को ठंडी हवा का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम ढलने के बाद ठंड फिर बढ़ने लगी। बुधवार को वातावरण में आर्द्रता 58 फीसदी और हवा की गति करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक रेशु सिंह के अनुसार, वर्तमान मौसम गेहूं, सरसों और आलू की फसलों के लिए अनुकूल है। तापमान में गिरावट से गेहूं की बुवाई के लिए अच्छी परिस्थितियां बन रही हैं। सरसों की फसल में ठंड से बढ़वार अच्छी हो सकती है, जबकि आलू में कंद बनने की प्रक्रिया के लिए भी मौसम अनुकूल है। हालांकि, तापमान में अधिक गिरावट और पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को मौसम पर नजर रखते हुए जरूरत के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed