फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Protest in the Collectorate against the Lekhpal posted in Khurja

Bulandshahar News: खुर्जा में तैनात लेखपाल के खिलाफ कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protest in the Collectorate against the Lekhpal posted in Khurja
कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन के बाद अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू महाश​क्ति
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा स्थित एक लेखपाल पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजकर लेखपाल को निलंबित करने के साथ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील खुर्जा में तैनात एक लेखपाल गौरव द्वारा चकरोड़ निकलवाने के नाम पर धनराशि की मांग की गई। इसके साथ अन्य आरोप भी लगे। इस पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन इसके बाद भी लेखपाल को निलंबित नहीं किया गया। उल्टा लेखपाल द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी और जबरन रास्ता निकलवाने की बात कही। लेखपाल ने एक किसान के खिलाफ गलत तरीके से अवैध खनन की रिपोर्ट दी। साथ ही किसान से रुपये मांगे गए। इसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट गलत पाई गई। इसके अलावा लेखपाल पर इस तरह के कई आरोप लगे हैं। इसी के विरोध में यह धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर लेखपाल को निलंबित करने और कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लेखपाल पर कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अक्तूबर से भाकियू महाशक्ति अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। इस दौरान यूनियन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed