{"_id":"637e4ca5af9ad334bc0329ce","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2481897179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बरौली वासुदेवपुर के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बरौली वासुदेवपुर के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली वासुदेवपुर के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा
बुलंदशहर। तहसील स्याना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली वासुदेवपुर के 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 11 ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अपना इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी अभद्र व्यवहार करते हैं।
इस्तीफा देने वाले ग्राम पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह तोमर, राजकुमार, हरेंद्र राघव, रेखा, कुमकुम, जाहिद, रोहताश राघव, किरनपाल, आंसू, लता और रियासुद्दीन ने शपथपत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने जब से ग्राम पंचायत का कार्यभार संभाला है तब से लेकर आज तक विकास कार्यों के लिए न तो कोई खुली बैठक कर प्रस्ताव बनाया गया है और न ही किसी भी ग्राम पंचायत सदस्य से संपर्क किया गया। गांव में फर्जी प्रस्ताव बनाकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें ग्राम प्रधान भी शामिल है। अवैध और गलत तरीके से धार्मिक स्थल, आबादी और पानी की टंकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।