फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

युवक की हत्या के विरोध में हाइवे पर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
protest
युवक की हत्या के विरोध में हाइवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। रक्षाबंधन के दिन ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या के विरोध में पीड़ित परिजनों ने मंगलवार देर रात 11 बजे हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगाया। पीड़ित परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन के बाद एएसपी के समझाने पर परिजन शांत हुए।
नगर के चांदपुर रोड निवासी शीला देवी ने बताया कि उसके बेटे जयेंद्र की अरनियां के गांव इसनपुर में ससुराल है। 12 अगस्त रक्षाबंधन के त्योहार पर जयेंद्र का साला उसे अपने साथ ले गया था। जहां पर जयेंद्र के सिर में गोली मार दी गई थी। वारदात के बाद जयेंद्र को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया था। जहां पर मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जयेंद्र का शव मंगलवार देर रात उसके घर पहुंचा तो पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अंतिम संस्कार को ले जाने के दौरान परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। मेरठ-बदायूं हाईवे जाम किए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी शशांक सिंह, नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि जयेंद्र के ससुराल वालों ने उसकी गोली मारकर हत्या की है। वारदात के बाद पीड़ित परिजनों ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद एएसपी शशांक सिंह के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और मृतक का अंतिम संस्कार किया।

पत्नी व साली को किया जा चुका है गिरफ्तार
अरनिया पुलिस ने वारदात के बाद मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल रहे मृतक के साले व अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके चलते आरोपी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है कि केस को वापस ले लिया जाए। इससे पीड़ित परिजनों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed