{"_id":"61bb77a5296103053c67e3fe","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd231165270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने गृह राज्यमंत्री को हटाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने गृह राज्यमंत्री को हटाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन
राजेबाबू पार्क पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
कांग्रेसियों ने गृह राज्यमंत्री को हटाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को गृह राज्यमंत्री को हटाने के लिए कालाआम पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विजय दिवस भी मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सह प्रभारी धीरज गुर्जर के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही गृह राज्यमंत्री अजय कुमार सैनी को बर्खास्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी डॉ. शोएब व जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के नैतिक मूल्य मर चुके हैं और भाजपा शासनकाल में किसानों का सिर्फ उत्पीड़न ही नहीं हत्याएं भी की जा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की हमदर्दी में न्याय पूर्ण मांग कर रहे हैं कि गृह राज्यमंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए लेकिन सरकार मौन बैठी है। इसलिए बृहस्पतिवार को पूरे देश में कांग्रेस ने गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने के लिए धरना प्रदर्शन किया है। शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने कहा है कि पूरे देश में तानाशाही चल रही है और भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करके संविधान को नष्ट करना चाहती है। इस मौके पर सुभाष गांधी, मुनीर अकबर, रेखा शर्मा, सावित्री चौधरी, विमलेश वाल्मीकि, हरिओम दुबे, युवा जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान, कैफी फैसल, रहमत राणा और रिफाकत पठान आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।