फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

छेड़छाड़ के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सियासी दलों में उबाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
छेड़छाड़ के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सियासी दलों में उबाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। सब्जी लेकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा नेताओं समेत हिंदू संगठनों में उबाल है। उनके साथ व्यापारियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर जानबूझकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। काली नदी रोड पर पुलिस पिकेट तैनात करने की भी मांग की।
रविवार रात काली नदी रोड स्थित मंडी से सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ शराब के नशे में दूसरे समुदाय के चार युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर महिला को सड़क पर गिराकर बुरी तरह से पीटा था। महिला के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पीड़ित परिजनों के साथ ही बजरंग दल, विश्व हिंदु परिषद, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राज सिंह एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने एसएसपी से मिलकर कहा कि संबंधित क्षेत्र में मनचलों और शराबी लोगों की हरकतों से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से साफ है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि काली नदी रोड स्थित सब्जी मंडी से बड़ी संख्या में महिलाएं सब्जी खरीदती हैं। छात्राएं भी कालेज व स्कूल जाती हैं। ऐसे में वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट तैनात किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार में से एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूफियान, आरिफ, आसिफ और जुबैर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती
पीड़िता महिला का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएमएस डा. राजीव प्रसाद ने बताया कि ऑर्थोपेडिक सर्जन के निर्देशन में पीड़िता का उपचार चल रहा है। पीड़िता के हाथ में फ्रैक्चर और सड़क पर गिरने से सिर में चोट आई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गुम चोट आई है। जिसके चलते अभी उपचार के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा।
महिला पदाधिकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। इस दौरान नगर अध्यक्ष मीरा भटनागर ने कहा कि अराजक तत्वों के बेखौफ होने का कारण प्रशासन की उदासीनता होती है। नगर महामंत्री निशू चौधरी ने कहा कि 21वीं सदी में भी महिला के प्रति अराजक तत्वों की मानसिकता नहीं बदली है। जब तक महिला सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया जाएगा तब तक महिला सुरक्षित नहीं होंगी। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस पिकेट तैनात नहीं की गई तो महिलाएं सड़क पर आंदोलन के लिए विवश होंगी। मौके पर कल्पना भटनागर, कुमुद गर्ग, एडवोकेट धर्मेंद्री, शोभा धनकड़, हेमा राठी मौजूद रहीं।

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश नगर पुलिस को दिए हैं। संबंधित क्षेत्र में पुलिस पिकेट की तैनाती की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed