फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

मांगों को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
protest
मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
मांगों को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काली नदी के पानी से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की। साथ ही पूर्व में प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को भाकियू भानू के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट गेट पहुंचे और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलदीप गुड्डू ने कहा कि काली नदी के गंदे पानी के कारण गांव याकूबपुर, बैलोट, बनवारीपुर, पूठरी, खैरपुर, हुर्थला, रमपुरा, मीरपुरा, दौलगढ़, चावली, ग्यासपुर, नीमखेड़ा, ऐमनपुर, अच्छेजा, क्रियावली व कुराला के सैकड़ों की संख्या में किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। मेरठ मंडल प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि खेतों में पानी भरा होने के कारण भविष्य में भी फसल बुआई की संभावना नहीं दिख रही है। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी अधिकारियों ने मुआवजे के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते किसानों में जिला प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को ज्ञापन सौंपा। मौके पर अशोक शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, इंद्रेश ठाकुर, मिली चौहान, आदेश कुमार, जीतू, अरविंद प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने डीएम के समक्ष रखीं किसानों की समस्याएं
सदर विधायक उषा सिरोही व भाजपा नेता डॉ. दिग्विजय सिंह ने डीएम सीपी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काली नदी के पानी से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद होने और बेमौसम बारिश से बड़ी संख्या में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed