फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

काला फीता बांधकर बिजलीकर्मियों ने किया कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest
हाईडिल कॉलोनी में निजीकरण के विरोध में धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
काला फीता बांधकर बिजलीकर्मियों ने किया कार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली कर्मचारी मोर्चा संगठन ने बिजली वितरण को निजी हाथों में सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में बुधवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मियों का कहना है कि बिजली वितरण को निजी हाथों में नहीं सौंपने दिया जाएगा। सरकार ने मांग नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम ने बताया कि जब पूरे देश में ऊर्जा क्षेत्र के दुष्परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहे हैं तो सरकार विरोध के बावजूद बिजली वितरण का कार्य निजी हाथों में सौंपना चाहती है। साथ ही वेतन विसंगतियों से लेकर ट्रांसफर, पोस्टिंग तक में आम कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। समस्याओं को लंबित रखने की नीति विभाग में औद्योगिक अशांति का मुख्य कारण बन रही है। बताया कि बिजली वितरण को निजी हाथों में सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में कर्मियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, दूसरी और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा हाइडिल कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन कर एक सभा का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निजी कंपनी के हवाले होते ही बिजली सेठों के मुनाफे का साधन बन जाएगी। बिजली कर्मचारी किसी भी कीमत पर निजीकरण बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान सुरेश चंद शर्मा, बलवीर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, प्रवेश गौतम, श्रीकृष्ण और राजू सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed