{"_id":"63fceb8d5a88d357800a0446","slug":"protest-bulandshahr-bulandshahr-news-c-30-1-41207-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चकबंदी विभाग के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चकबंदी विभाग के खिलाफ तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शिकारपुर तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे सुनील कुमार ने कहा कि पहासू ब्लाक के गांव बीकुपुर रामनगर के 95 प्रतिशत किसान चकबंदी नहीं चाहते हैं। जिस कारण चकबंदी प्रक्रिया को रद किया जाए। चकबंदी विभाग के लेखपाल द्वारा किसानों से आबादी दर्ज कराने के नाम पर 10-20 हजार रुपये लिए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे किसानों के पैसे तत्काल वापस कराए जाएं। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने की भी मांग की। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। राजकुमार शर्मा, मोहन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।