फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest against inspector

दरोगा के अमर्यादित व्यवहार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
protest against inspector
खानपुर में दरोगा के खिलाफ हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : BULANDSHAHR
दरोगा के अमर्यादित व्यवहार पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा
विज्ञापन

खानपुर। नगर में तैनात एक दरोगा के अमर्यादित व्यवहार व कार्यशैली पर व्यापारी भड़क गए। व्यापार संगठनों के आह्वाहन पर व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर दरोगा को थाने से हटाने की मांग कर पैदल मार्च निकाला। बाजार बंद करने की सूचना पर आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। थाना प्रभारी के आश्वासन मिलने के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।
थाने में एक सप्ताह पूर्व स्याना से एक दरोगा ट्रांसफर होकर आए हैं। इन्हें थाना प्रभारी ने खानपुर नगर की जिम्मेदारी दी है। व्यापारियों का आरोप है कि दरोगा अमर्यादित व्यवहार के साथ ही लोगों से गाली-गलौज करते हैं। शुक्रवार सुबह नगर के जहांगीराबाद बस स्टैंड स्थित डग संचालक से डग का लाइसेंस मांगने पर विवाद हो गया। डग संचालक देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उप निरीक्षक ने गाली-गलौज करते हुए थाने तक पैदल पीट कर ले जाते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। व्यापारी से उपनिरीक्षक द्वारा अभद्रता करने की सूचना अन्य व्यापारियों को लगी। इसके बाद व्व्यापार संगठनों कि लोग एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने बाजार बंद करते हुए उपनिरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और उप निरीक्षक को नगर से हटाने की मांग करने लगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी नरेश शर्मा मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और अपने प्रतिष्ठान खोले। प्रदर्शन करने वालों में चमन गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरिओम चौहान, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित सिंघल, मनोज शर्मा, कुलदीप गर्ग, सुशील सिंघल, कमल गुप्ता, देशबंधु सिंह, वारिस कुरैशी, विनय अग्रवाल, बॉबी गुप्ता, राहुल गर्ग सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम कुछ व्यापारियों ने शिकायत की थी। इसकी जांच की जा रही थी। शुक्रवार को व्यापारियों ने उपनिरीक्षक पर फिर से अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाया। जिसकी जांच की जा रही है। व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। - नरेश शर्मा प्रभारी निरीक्षक खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों से उपनिरीक्षक के व्यवहार की शिकायत बृहस्पतिवार को भी की गई थी। शुक्रवार की सुबह शिकायत करने वाले व्यापारियों से उप निरीक्षक ने फिर से अभद्रता का डाली। जिसके कारण व्यापारियों को प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा। - चमन गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed