{"_id":"5745da5e4f1c1bae70691e92","slug":"protect-the-accused-fierce-hindu-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को बचाने पर भड़के हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को बचाने पर भड़के हिंदू संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 25 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को बचाने पर भड़के हिंदू संगठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई के मामले में खेल करने वाली कोतवाली देहात पुलिस के खिलाफ हिंदू संगठन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एसएसआई पर गोहत्या के तीसरे आरोपी को राहत देने का आरोप लगाया। अधिकारियों तक मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तीनों आरोपियोें को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के धमरावली गांव में मंगलवार रात गोहत्या की घटना हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। मौके से भारी मात्रा में मांस भी बरामद किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन बजरंग दल के लोग कोतवाली देहात पहुंचे।
विज्ञापन
बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख हेमंत सिंह ने बताया कि जब एसएसआई भंवरपाल सिंह यादव से बात की तो उन्होंने दो आरोपियों जुबैर और यूनुस को पकड़े जाने की जानकारी दी लेकिन एक आरोपी तहशीन के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर देहात कोतवाल रामसेन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी तीन ही हैं। कोतवाल ने तीनों आरोपियों को हवालात में दिखाकर हंगामा शांत कराया। बताते हैं कि तहसीन सऊदी अरब में नौकरी लगी है। बुधवार रात में तहसीन को सऊदी अरब जाना था।
नौकरी लगने की खुशी में मंगलवार रात दावत चल रही थी। जिसके लिए गोवंश की हत्या की गई थी। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी वैभव कृष्ण से एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली में हंगामे के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री हरिशंकर शर्मा, आंशू पंडित, पंकज अग्रवाल, मोहक शर्मा, पुनीत वर्मा, संजीव कुमार, रवि लोधी आदि रहे।