फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Promotion of 415 teachers canceled on High Court's order

Bulandshahar News: हाईकोर्ट के आदेश पर 415 शिक्षकों की पदोन्नति निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Promotion of 415 teachers canceled on High Court's order
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात 415 शिक्षकों की पदोन्नति निरस्त हो गई है। हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर इन सभी शिक्षकों को बीएसए ने आदेश जारीकर पदोन्नति से पूर्व वाले स्कूलों में कार्यभार संभाल लें। इससे पदोन्नत हुए शिक्षकों में मायूसी है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2015 में 415 प्राइमरी के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति हुई थी। इस पदोन्नति के लिए बनाई गई वरिष्ठता सूची पर सवाल खड़े हो गए थे। इसके विरोध में शिक्षक नेता वेद प्रकाश गौतम आदि ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इस वाद पर लंबे समय तक सुनवाई चली और विभागीय अधिकारियों को भी अदालत में तलब किया गया। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में नौ दिसंबर को बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सूची में शामिल सभी 415 शिक्षकों की पदोन्नति को निरस्त करने का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश और बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश मिलने पर इन सभी शिक्षकों की पदोन्नति निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया है। साथ ही आदेश दिए हैं कि पदोन्नति में शामिल सभी शिक्षक अब अपने पूर्व के विद्यालय में कार्यभार तत्काल ग्रहण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed