फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Progressive farmer Anchal is showing women the path to employment

Bulandshahar News: प्रगतिशील किसान आंचल महिलाओं को दिखा रहीं रोजगार की राह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Anchal is showing women the path to employment
जैविक खाद बनाने की तकनीक बताती प्रगतिशील किसान आंचल चौधरी। स्रोत: स्वयं
बुलंदशहर। जिले की महिलाएं खेती-किसानी से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रगतिशील किसान आंचल चौधरी महिलाओं को जैविक खाद तैयार करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार की राह दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर की आंचल चौधरी ने बताया जैविक खाद बनाने के लिए सहकारीनगर के पास जमीन ली। अच्छे परिणाम सामने आए तो इस काम से दूसरी महिलाओं को भी जोड़कर रोजगार दिलवाने का काम किया। जैविक खाद का प्रयोग गंगा किनारे की जा रही जैविक खेती में हो रहा है।
विज्ञापन

बताया कि काम को और बढ़ाने के लिए उन्होंने वासवान आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के नाम एफपीओ का गठन किया। इसके माध्यम से फल व फूल से नेचुरल क्लीनिंग प्रोडक्ट जैसे फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवाश, बॉडी वॉश और कई तरह की क्रीम तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वह जैविक खाद से नींबू, गुलाब, एलोवेरा और हल्दी की खेती को बढ़ावा दे रही हैं। साथ ही इस खेती को दूसरी महिलाओं से करवाने के लिए जागरूक कर रही हैं। उनका कहना है कि जैविक खाद से की जाने वाली खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed