फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   priyanka gandhi public meeting

प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi public meeting
अनूपशहर में प्रतिज्ञा सम्मेलन को सम्बोधित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : BULANDSHAHR
प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अनूपशहर के डीपीबीएस डिग्री कालेज में रविवार को आयोजित पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन के मंच से यह एलान किया। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आजादी का आदर नहीं करने का भी आरोप लगाया।
पदाधिकारियों की मांग पर प्रियंका गांधी ने भरोसा दिया कि कांग्रेस अब प्रदेश में इतनी मजबूत हो गई है कि अकेले दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने चुनाव की रणनीति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सपा-बसपा और भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य करेंगी। इससे हमें बचकर रहना है। हमें लोगों की समस्याओं का समाधान कराना है। महंगाई और कोविड की मार के चलते बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद करनी है। करीब 20 वर्ष बाद अब प्रदेश में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के तौर पर दिख रही है। इससे साफ है कि आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी एक बार फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

महामारी में वो दुबके थे, कांग्रेस जनता के बीच थी
प्रियंका गांधी कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने के लिए कांग्रेस सरकार बनने को प्रतिबद्ध है। सपा-बसपा के शासन में प्रदेश में जंगलराज को जनता देख चुकी है। जिस समय सपा-बसपा के नेता घरों में दुबके बैठे थे, उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान, राशन वितरण, कोविड हेल्प डेस्क लगाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed