फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Priority to supply electricity and water to villages on the lines of cities

शहरों की तर्ज पर गांव में विद्युत सप्लाई और पानी पहुंचाना प्राथमिकता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Priority to supply electricity and water to villages on the lines of cities
शहरों की तर्ज पर गांव में विद्युत सप्लाई और पानी पहुंचाना प्राथमिकता
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी क्षेत्र की बड़ी ग्राम पंचायत भटौना की नई प्रधान हिमानी की पहली प्राथमिकता शहरों की तर्ज पर गांव में विद्युत सप्लाई और पानी पहुंचाना होगी। हिमानी का कहना है कि वह गांव में खस्ताहाल पड़े खड़ंजों व नालियों का निर्माण कराऊंगी और गड्ढा मुक्त मार्गों से ग्रामीणों को निजात दिलाऊंगी।
हिमानी के मुताबिक उनकी शहरों की तर्ज पर गांव में विद्युत सप्लाई पहुंचाना होगी तथा हर गली में विद्युत खम्भे लगवाएं जाएंगे। पानी की सप्लाई को दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में वर्षों से बंद पड़ी पानी की टंकी को चालू करवाने के लिए वह प्रयासरत रहेंगी। गांव की पानी की टंकी क्यों बंद पड़ी है, इसकी जानकारी लेकर वह इसे चालू करवाएंगी। उन्होंने कहा कि गांव के अंदर खड़ंजें व नालियां टूटी हुई हैं, इसके चलते गांव में पानी की निकासी की समस्या है। पानी की निकासी के लिए प्रबंध किया जाएगा। गांव में श्री संत सहजू दगड़े वाले बाबा मंदिर मार्ग का पुन: निर्माण कराया जाएगा। उक्त मार्ग जगह-जगह से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। हिमानी ने बताया कि गांव स्थित चौ. चरण सिंह इंटर कॉलेज के लिए भी वह सहयोग करेंगी। हिमानी का कहना है कि उन्होंने अपने निजी खर्चे से श्मशान भूमि का जीर्णोद्वार कराया है। आगे भी श्मशान भूमि में और कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आठवीं पास हैं प्रधान
- गांव की प्रधान हिमानी आठवीं पास है।
- वह गृहणी है तथा उन्होंने पहली बार प्रधान का चुनाव लड़ा तथा जीत हासिल की।
- राजनीति से परिवार का नहीं है कोई संबंध
खासियत
- 17 हजार के करीब गांव की आबादी
- गांव में वोटरों की संख्या है 5200
समस्याएं
- गांव के मार्ग खस्ताहाल
- गांव के अंदर पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं।
- सालों से पानी की बड़ी टंकी बंद पड़ी है।
- पानी व बिजली की समस्या।
दगड़े वाले बाबा के मंदिर से गांव की है पहचान
ग्राम भटौना में श्री संत सहजू दगड़े वाले बाबा का मंदिर है। मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। देश के कोने-कोने से तथा विदेशों से भी श्रद्धालु होली और दिवाली के दिन यहां आते हैं तथा मत्था टेककर मन्नतें मांगते हैं। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु मन्नतें मांगता है उनकी मन्नतें पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed