फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Principal suspended with immediate effect

Bulandshahar News: प्रधानाध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊंचागांव के शकरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय चटेहरा में समायोजन को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन कर शिक्षकों को बंधक बनाए जाने में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की संलिप्तता पाई गई। इसका खुलासा बीएसए की जांच में हुआ है। जांच रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ऊंचागांव ब्लॉक के शकरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को इसी के पास स्कूल चटेहरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में समायोजित किया है। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया और शिक्षकों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बीईओ व अन्य अधिकारी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिस दिन यह हंगामा हुआ था उस मौके पर विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नहीं थे। मामले में टीम से जांच कराई गई तो पता चला की प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रामीणों को भड़काया गया था। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय का माहौल खराब कराया और स्कूल के समायोजन करने के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ की जांच रिपोर्ट पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम जांच बैठा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed