फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   price hike of lemon

एक हफ्ते में दोगुना हुए नींबू के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
price hike of lemon
नींबू का फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
एक हफ्ते में दोगुना हुए नींबू के दाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बीच इन दिनों सबसे अधिक मांग नींबू की है। अधिक डिमांड बढ़ने और आवक कम होने से दामों में एकाएक उछाल आ गया है। वहीं, दूसरी ओर बाजार में इम्युनिटी बढ़ाने वालीे विटामिन सी से युक्त फलों के भी दाम बढ़ गए हैं। खास बात यह है कि फल मंडी में थोक और बाजार में बिकने वाले फुटकर के दामों में भी काफी अंतर है।
नवरात्र और रजमान के चलते पिछले कई दिन से फलों के दामों में इजाफा होने लगा। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बीच इन दिनों फलों के दाम में काफी उछाल आ गया है। इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक नींबू ने संतरा और मौसमी के रेट को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। बाजार में संतरा 100 रुपये और मौसमी 80 से लेकर 90 प्रति किलो हैं तो नीबू 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है। नवीन फल मंडी में फल व्यापारी नईम मुल्ला का कहना है कि नींबू महाराष्ट्र, चेन्नई और कोयंबतूर से आता है। डिमांड अधिक और आवक कम होने से नीबू के रेट में उछाल आने लगा है। नींबू विक्रेता कादिर खलीफा ने बताया कि एक हफ्ते पहले नींबू के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो थे, जो बढ़ बढ़कर 100 से 120 रुपये किलो हो गए हैं। फल विक्रेेता मोहम्म अली का कहना है कि इस बार नवरात्र और रमजान के साथ अब कोरोना से बचने के लिए विटामिन सी से युक्त फलों की मांग बढ़ने से भी दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

फल एक सप्ताह पूर्व वर्तमान बाजार भाव मंडी भाव
नींबू 60 से 70 रुपये 100 से 120 रुपये 80 रुपये
संतरा 60 रुपये 90 से 100 रुपये 70 रुपये
पपीता 30 रुपये 50 से 60 रुपये 30 से 40 रुपये
मौसमी 60 से 70 रुपये 80 से 90 रुपये 50 से 60 रुपये
केला 30 से 40 रुपये प्रति दर्जन 50 से 60 रुपये 25 से 40 रुपये
कीवी 25 रुपये प्रति पीस 40 रुपये प्रति पीस 25 रुपये प्रति पीस
नारियल पानी 40 रुपये प्रति पीस 60 से 65 रुपये प्रति पीस 45 रुपये प्रति पीस
बोले लोग
इस समय कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों की कीमत कम होनी चाहिए लेकिन बाजार में इनकी कीमत लगातार बढ़ रही है। यदि ऐसे फलों की कीमत कम होगी तो जरूरतमंद लोग भी इनका सेवन सकेंगे। ऐसा होने पर संक्रमण कम होगा। - रेनू नागर।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू, नारियल का पानी, किवी और अन्य फल बहुत जरूरी हैं लेकिन इनके दाम इतने अधिक हैं कि सामान्य आदमी नहीं खरीद सकता है। शासन और प्रशासन को चाहिए कि लगातार बढ़ रहे फलों की कीमत पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाएं। - नितिन अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed