फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers in the city will travel 25 km to cast their votes in the MLC election.

Bulandshahar News: एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए 25 किमी दूर जाएंगे नगर के शिक्षक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एमएलसी चुनाव में मतदान करने के लिए नगर क्षेत्र के शिक्षकों को करीब 25 किलोमीटर दूर लखावटी जाना पड़ेगा। नगर के कई शिक्षकों के लिए लखावटी में पोलिंग बूथ निर्धारित किए जाने से उन्हें मतदान के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इसको लेकर कई शिक्षकों ने शिक्षक संघ के नेताओं के सामने आपत्ति जताई है। शिक्षकों का कहना है कि नगर में रहने और कार्यरत होने के बावजूद उन्हें मतदान के लिए दूर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होना है। मतदान केंद्रों के निर्धारण के बाद नगर के शिक्षकों के सामने समस्या आई है कि नगर के शिक्षकों को मतदान के लिए लखावटी स्थित बूथ पर पहुंचना होगा। इसके लिए उन्हें करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने और फिर वापस लौटने में समय और संसाधन दोनों खर्च होंगे। ऐसे में शिक्षकों को मतदान के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ेगी।

शिक्षक संघ के नेताओं के सामने उठाया मुद्दा
पोलिंग बूथ दूर बनाए जाने से नाराज शिक्षक मुकेश यादव ने बताया कि बुलंदशहर और गुलावठी के करीब 70 शिक्षकों के वोट लखावटी ब्लॉक में डाले जाएंगे जबकि नियमानुसार उनके ब्लॉक क्षेत्र में ही वोट डालने की सुविधा मिलनी चाहिए थी। इसी प्रकार कई अन्य ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों के सामने भी यह परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ के नेताओं से संपर्क कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य शिक्षक ने बताया कि उनकी तैनाती और निवास दोनों ही नगर क्षेत्र में है। इसके बाद भी उन्हें वोट डालने के लिए लखावटी जाना पड़ेगा। शिक्षकों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि मतदान केंद्र दूर होने के कारण चुनाव के दिन उन्हें अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। खासकर उन शिक्षकों को परेशानी हो सकती है, जिन्हें निजी वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।


कोट ----
सामान्यतः वोट बनवाने के दौरान ही आवेदन पत्र में पता दर्ज किया जाता है। जिसके आधार पर वोट बनाई जाती हैं। अन्य ब्लॉक में वोट डालने के लिए क्यों सूची तैयार की गई है, इसके संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। -- अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed