{"_id":"67699779e5628752660b732a","slug":"presidents-of-both-groups-accused-each-other-of-pointing-weapons-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-537890-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार की रार : दोनों गुटों के अध्यक्षों ने लगाया एक-दूसरे पर हथियार तानने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार की रार : दोनों गुटों के अध्यक्षों ने लगाया एक-दूसरे पर हथियार तानने का आरोप
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के दोनों गुटों की नवगठित कार्यकारिणी के बीच सोमवार को एक बार फिर तनातनी हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचित किया कि उन पर हथियार ताना गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर अलग किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में इस बार अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों को लेकर दो पक्षों ने अलग-अलग चुनाव कराया है। एक पक्ष से सुमन कुमार सिंह राघव अध्यक्ष और शैलेंद्र लोधी महासचिव चुने गए हैं। दूसरे पक्ष से रविंद्र शर्मा अध्यक्ष और उमेश कौशिक महासचिव चुने गए। अब दोनों गुटों की ओर से बार कार्यालय में पदभार संभालने को लेकर तनातनी चल रही है।
शनिवार रात को बार कार्यालय पर ताला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार शाम को दोनों पक्षों के बीच बार की कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष और सचिव की कुर्सी व नेम प्लेट पर नाम लिखवाने को लेकर भी तनातनी हुई।
विज्ञापन
रविंद्र शर्मा बोले हथियार लेकर बुलाए थे गुंडे
एक गुट के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा का आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे वह अपनी कार्यकारिणी के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव हाथ में स्टेनगन लेकर पहुंच गए और धमकी दी कि चाय पीकर बाहर नहीं निकले तो गोली मार दूंगा। इसी दौरान अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाकर ले आए। आरोप है कि करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने देखा कि सुमन कुमार सिंह राघव हाथ में स्टेनगन लेकर अध्यक्ष के बोर्ड पर अपना नाम लिखवा रहे हैं। इसका विरोध किया तो सुमन कुमार सिंह राघव ने कहा कि चला जा नहीं तो गोली मार दूंगा। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए। इस पर भी सुमन राघव ने उन पर मशीनगन तान दी। इस पर उन्होंने सुरक्षा के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। जिसके बाद सभी शांत हुए।
सुमन राघव बोले, बैठक में घुसकर तानी पिस्टल
एक गुट के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव ने आरोप लगाया कि वह अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ बार सभागार में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान रविंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही धमकाया कि यदि बार कार्यालय में घुसने पर जान से मार दूंगा। आरोप लगाया कि रविंद्र शर्मा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। पहले भी कई लोगों को धमकी दे चुके हैं।
बैठक कर विभिन्न प्रस्ताव किए पास
अधिवक्ताओं के एक गुट की ओर से सोमवार को अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कल्याणकारी समिति के संशोधन व विस्तार के विषय में प्रस्ताव पास किया गया। वकालतनामे के मूल्य के विषय और व्हाट्सएप पर टीका टिप्पणी को लेकर आमसभा में सहमति लेने पर विचार रखे गए। अनुशासन समिति बनाए जाने को लेकर भी आम सहमति बनी। बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष सुमन सिंह राघव देरी से बैठक में पहुंचे। मौके पर महासचिव शैलेंद्र लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरीकत सोलंकी, मुकुल गोस्वामी, राजीव यादव, शोभित गोयल, दिनेश कुमार लोधी, मनोज, रविन्द्र कुमार, अनुज चौधरी, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहे शस्त्र को जमा करा दिया गया है। दोनों पक्षों के निर्वाचित अध्यक्ष ने सुरक्षा की मांग की थी। दोनों को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। बार कार्यालय में कचहरी और थाना पुलिस फोर्स को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी