{"_id":"57190bc04f1c1ba06e8b4854","slug":"power-was-cut-blow-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकट उड़ाने लगा नींद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकट उड़ाने लगा नींद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
पावर कारपोरेशन अफसरों ने बिजली कटौती का अब नया समय ढूंढ लिया है। रोजाना रात को एक बजे से सुबह चार बजे तक पावर कट लगाया जा रहा है। इससे शहरवासियों की नींद में खलल पड़ने लगा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन
थ्रू रेट मेंटेन रखने के लिए अब दिन की जगह आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति काटी जा रही है। कंट्रोल से आपूर्ति के बावजूद लोकल स्तर पर रोस्टरिंग कराई जा रही है। लोकल स्तर पर हो रही कटौती भी ऐसे समय कराई जाती है, जब नींद का समय होता है।
विज्ञापन
रोजाना रात को एक बजे के आसपास बिजली गुल कराई जा रही है। जिला मुख्यालय के अलावा तहसील और कस्बों में भी आधी रात के बाद कटौती कराई जा रही है। आधी रात को हो रही कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी के कारण रात को सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन