{"_id":"66e320af94422df0760618d6","slug":"power-supply-disrupted-in-cities-and-rural-areas-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-121832-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नगर और समेत देहात क्षेत्रों में चरमराई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नगर और समेत देहात क्षेत्रों में चरमराई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
नरौरा क्षेत्र में गिरा ट्रांसफार्मर और टूटे खंभे। संवाद
बुलंदशहर/नरौरा/औरंगाबाद/सिकंदराबाद/अहार। जिले में दो दिन की बारिश से शहर समेत देहात क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कहीं पोल टूटकर गिरे तो कहीं बिजली की लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। पोल व लाइन टूटने से 600 से अधिक गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। बृहस्पतिवार को कुछ गांव में आपूर्ति बहाल हो गई तो अधिकांश में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शहरी क्षेत्र में भी जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार से हो रही बारिश के चलते नीमखेड़ा बिजली घर की हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर पड़ा। हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजलीघर से जुड़े घरों की बिजली बाधित हो गई। जो रातभर गुल रही। बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोलिंग कर बिजली कर्मियों ने टूटे हुए पेड़ को लाइन से हटाकर लाइन को जोड़ा। इसके बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। वहीं, शहर के अन्य क्षेत्रों में अंडरग्राउंड लाइन में पानी पहुंचने से बिजली गुल की समस्या रही। ऐसे में शहर के 50 हजार घरों की बिजली बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक गुल रहने पर लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
औरंगाबाद क्षेत्र में मंगलवार से बृहस्पतिवार शाम तक 72 घंटे में महज 24 घंटे बिजली आपूर्ति लोगों को मिली है। तीन घंटे बड़ा बिजलीघर ठप रहने से औरंगाबाद, लखावटी, पिपाला, मैथना जगतपुर समेत पांच विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो गए। दो दिनों से कर्मचारी क्षतिग्रस्त हुई लाइन और पोल को सही करने में जुटे हैं। वहीं, सदर बाजार, जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर जंफर फुंक गए। इसके अलावा जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र के जुड़े 32 गांवों की आपूर्ति लाइन पर पेड़ गिरने की वजह से ठप रही।
विज्ञापन
खुर्जा नगर व देहात क्षेत्र में 16 घंटे से अधिक बिजली गुल
खुर्जा। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते लोगों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। बुधवार रात 11 बजे धरपा विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट हो गया था, जिसके बाद नगर और देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में बृहस्पतिवार को लोगों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से खुर्जा नगर के सिद्धेश्वर मंदिर रोड, नव दुर्गा शक्ति मंदिर रोड, कालिंदी कुंज कॉलोनी, वैशाली, गोयनका कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, मुरारी नगर, विजय नगर, प्रीत विहार कॉलोनी, मदार दरवाजा मोहल्ला, खीरखानी मोहल्ला, तरीनान, नई बस्ती, सराय नसरुल्ला, माता घाट कॉलोनी समेत सभी जगह आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित रही। वहीं देहात क्षेत्र के सभी गांवों में आपूर्ति बाधित रही। खुर्जा जंक्शन, जहांगीरपुर और अरनिया क्षेत्र में सप्लाई बाधित रही।
देहात क्षेत्रों में पोल और खंभे गिरने से बिजली रही गुल
नरौरा सब स्टेशन पर 33 केवी लाइन तेज हवा एवं बारिश के चलते ब्रेकडाउन हो गई। कई जगह विद्युत तार टूटने व खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित रही। जो बृहस्पतिवार शाम तक बहाल न होने से घरों में लगे इन्वर्टर ठप हो गए। ऐसे में नरौरा समेत राजघाट, रामघाट व राजघाट फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की आपूर्ति ठप रही। शिकारपुर में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक बिजली गुल रही। नरसेना क्षेत्र के दौतलपुर कलां बिजलीघर से बुधरात रात से बृहस्पतिवार शाम तक करीब 15 गांवों की बिजली गुल रही। जहांगीरपुर बिजली घर से विद्युत सप्लाई बुधवार रात 12 बजे से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ठप रही। छतारी में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। चोला बिजलीघर और गांगरौल बिजली घर से बारिश के चलते करीब 10 घंटे, पहासू में करीब 24 घंटे, ककोड़ क्षेत्र में 10 से 12 घंटे, बुगरासी में नौ घंटे, अहार में आठ घंटे, ऊंचागांव में बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक करीब 20 घंटे बिजली गुल रही।
बारिश होने से बिजली के पोल, पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर बिजलीकर्मियों को मौके पर भेजा गया। लगातार बारिश होने से लाइन को जोड़ने में समय लगा। काफी स्थानों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष स्थानों पर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - एसके पांडे, एक्सईएन नगर