फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power, Emergency ,rostering

शेड्यूल हुआ ध्वस्त..बिजली कटौती जारी

Thu, 28 Apr 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 28 Apr 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Power, Emergency ,rostering
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

अघोषित बिजली कटौती से शहर, नगर और देहात क्षेत्र में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शासन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक जनपद में कहीं भी सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के 2016 तक 24 घंटे विद्युत सप्लाई देने की योजना की हवा निकलती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


वहीं, कटौती के बाबत पूछ जाने पर स्थानीय अफसर कंट्रोल से कटौती होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। उधर, बिजली कटौती से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शासन की ओर से शहरी क्षेत्र में 20 से 22 घंटे, तहसील क्षेत्र में 16 घंटे और गांवों में 14 घंटे विद्युत सप्लाई के आदेश हैं, मगर इस समय शहरी क्षेत्र में मात्र 11 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, मगर कटौती के चलते रात काटनी मुश्किल हो रही है। कम बिजली सप्लाई के चलते इन्वर्टर भी ज्यादा देर नहीं चल पाते। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है।

कटौती का असर छोटे दुकानदार, कारोबारियों सहित फैक्ट्रियों पर भी पड़ रहा है। उधर, अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि कंट्रोल से जितनी बिजली मिल रही है, उतनी दी जा रही है।

फाल्ट ने उड़ाई 20 हजार लोगों की नींद
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण बुधवार रात करीब 20 हजार लोगों की नींद उड़ गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। 24 घंटे में महज दो घंटे ही बिजली मिली। ऐेसे में उपभोक्ताओं की पूरी दिनचर्या अस्त व्यस्त रही। बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से बुगरासी सहित भगवानपुर, हाजीपुर, मांकड़ी, बहराना और भगवानपुर फीडर जुड़े हुए हैं।

इन फीडरों से लगभग तीन दर्जन गांवों के 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। काफी देर तक जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर सूचना दी।

पता चला कि लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुधवार पूरी रात फाल्ट ठीक नहीं किया गया। नतीजतन, भयंकर गर्मी में उन्हें बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी।

एचटी लाइन टूटी, 32 गांवों की बिजली गुल
बुधवार शाम आई अंधड़ से बड़तोली गांव के पास एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे लाइन टूट गई। लाइन टूटने से चोला बिजलीघर से जुड़े 32 गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार शाम समाचार लिखे जाने तक लाइनमैन तारों को जोड़ने में लगे हुए थे।

चोला बिजलीघर पर धरपा पावर हाउस से 33 हजार केवीए की लाइन आ रही है। लोगों के अनुसार बुधवार की शाम अंधड़ आने से बड़तोली गांव के पास एक पेड़ गिरकर एचटी लाइन पर गिर गया। जिसके चलते सात-आठ खंभों के तार टूट गए और क्षेत्र के 32 गांवों की बिजली बाधित हो गई।


तार टूटने की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह लाइनमैन मौके पर पहुंचे और तारों को जोड़ने में जुट गए। मगर देर शाम समाचार लिखे जाने तक तार नहीं जुड़ पाए थे। वहीं, बिजली नहीं होने के चलते 32 गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, जेई अनिल कुमार ने बताया कि टूटे तारों की मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed