फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cuts 48-hour

48 घंटे बिजली कटौती से मची त्राहि-त्राहि

Tue, 06 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा जंक्शन Updated Tue, 06 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
power cuts 48-hour
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

48 घंटे की बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग त्राहिमाम कर रहे है। बिजली कटौती के चलते पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के पूरी रात सो नहीं पाए। बिजली न होने से क्षेत्र में पानी की भी किल्लत हो गई है। अंधाधुंध बिजली कटौती से स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। समस्या का कारण बिजलीघर पर फाल्ट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जंक्शन क्षेत्र के बिजलीघर में फाल्ट के चलते पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे गुल हुई बिजली रविवार को दोपहर 12 बजे थोड़ी देर के लिए आई। उसके बाद फिर से आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में पिछले दो दिनों से रात में लोगों सोना दूभर हो गया।
विज्ञापन


उमस भरी भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, मरीजों को उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली के बिना स्थानीय व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में लगे इनवर्टरों ने भी जवाब दे दिया है। घरों में पानी न आने से लोग दो दिन से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई विकास राजपूत ने बताया कि बिजली घर नंबर पांच में केबिल बॉक्स में फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप हुई है। फिलहाल दूसरी लाइन से जोड़कर सोमवार दोपहर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed