{"_id":"619d247a98646918c0779f52","slug":"power-cut-bulandshahr-news-gbd2298556143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन पर कूदे बंदर, चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन पर कूदे बंदर, चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
अनूपशहर बस अड्डे पर बिजली लाइन ठीक करता कर्मचारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन पर कूदे बंदर, चार घंटे गुल रही बिजली
बुलंदशहर। अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाइटेंशन लाइन पर बंदर कूदने के कारण फाल्ट हो गया। हाईटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिरी तो तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मचारियों ने लाइन जोड़कर सप्लाई शुरू की।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की हाइटेंशन लाइन पर बंदर कूद पड़े। बंदरों के कूदते ही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी और लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। अचानक तेज आवाज होने से लोग भी सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई को बंद किया। बताया जा रहा कि तार के साथ कई इंसूलेटर, जंपर और ओसीबी में फाल्ट हुआ। सुबह के समय में लगातार चार घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण पांच हजार से अधिक लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
बंदरों के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूटे हैं। इन्हें ठीक कराने में करीब चार घंटे का समय लगा। समस्या का समाधान कराते हुए बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी। - अजय कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
ओसीबी फुंकने से दर्जनों गांवाें की आपूर्ति ठप
औरंगाबाद। गांव जाड़ौल बिजलीघर पर सोमवार शाम अधिक लोड के चलते गुरावली और ईलना फीडर की ओसीबी में फाल्ट हो गया और उसमें आग लग गई। इससे बिजली कर्मचारी बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ओसीबी में आग लगने के बाद दोनों फीडरों के ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। किसानों ने बिजलीघर पर पुरानी ओसीबी लगाने व जेई पर मनमानी का आरोप लगाया है।
गांव जाड़ौल बिजलीघर में ओबीसी फूंकने के बाद कर्मचारी उसे सही कराने में जुटे हुए हैं। किसान नेता इरफान अली ने बताया कि चांदौक बिजलीघर से पुरानी ओसीबी उठाकर जाड़ौल बिजलीघर पर रख कर ऊपर से पन्नी डाल दी गई है। पुराना पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसमें से सारा तेल गायब कर दिया गया है। पुरानी ओसीबी को बदलने के लिये कई बार बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग के जेई सूर्यप्रकाश ने बताया कि ओसीबी को ठीक करने के लिये बुलंदशहर से इंजीनियरों को बुलाया गया है। देर शाम तक आपूर्ति को शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद