फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

42 डिग्री रहा तापमान, बिजली कटौती ने छुड़ाया पसीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
power cut
42 डिग्री रहा तापमान, बिजली कटौती ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर। 42 डिग्री तापमान में भी लोगों को बिजली संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि शहर की एक पॉश कॉलोनी और आधे खानपुर नगर क्षेत्र में पिछले तीन दिन से बिजली सप्लाई प्रभावित है, जिसके चलते करीब 10 हजार घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर क्षेत्र के इंद्रा नगर में देर शाम आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खानपुर में भी देर रात या शनिवार तक आपूर्ति सुचारू करने का दावा अफसर कर रहे हैं।
जिले भर में बिजली संकट से लोगों को निजात दिलाने के सभी दावे फेल होते दिख रहे हैं। अधिकतर क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर की अपेक्षा गांवों में हालात काफी खराब हैं। जबकि विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने के आदेश है। शहर की इंद्रा नगर कालोनी के लोगों के मुताबिक तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

72 घंटे से आठ हजार लोगों को नहीं मिली बिजली
आधे खानपुर नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति करने वाला 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार रात्रि खराब हो गया। जिसके कारण नगर के थाना वार्ड, अहेरियान वार्ड, वैश्यान वार्ड, प्यारेलाल वार्ड, कोर्ट वार्ड समेत आदि शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। लोगों ने घरों की छतों पर घूमकर समय काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। एसडीओ जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया है। सभी ट्रांसफॉर्मर का लोड चेक किया जा रहा है। काम खत्म होने के बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग, समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत
विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने कारण लोग पानी के लिए भी तरस गए। नहाने के लिए पानी की कठिन समस्या से जूझना पड़ा। तपती उमस भरी दोपहरी में गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। इसके बाद भी बिजली कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
- अजय चौहान
विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड हुआ है। जबकि लोड को दूसरे पहले के कम लोड वाले ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जा सकता था। गत सप्ताह से भी लगातार लो वोल्टेज व अघोषित विद्युत कटौती से आम जनता त्रस्त आ चुकी है।
- हरिओम चौहान
तीन दिन से कालोनी के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत की है, लेकिन कर्मचारियों का बर्ताव ठीक नहीं है। वह समस्या के समाधान के लिए तत्पर नहीं हैं। इससे कॉलोनी के लोगों को और परेशानी होती है।
- ब्रजपाल सिंह
कॉलोनी के लोगों ने बिजली सप्लाई न होने के कारण किराए पर जेनरेटर मंगाकर कार्य किया है। बिजली न होने से घरों में बच्चे ठीक से नहीं सो पा रहे थे। कई बार बिजलीघर के जेई व अन्य कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

- मनु शर्मा
बिजली कटौती एक नजर में
क्षेत्र बिजली कटौती
बुलंदशहर 4-6 घंटे
गुलावठी 12-14 घंटे
औरंगाबाद 10-12 घंटे
डिबाई 4-5 घंटे
शिकारपुर 4-6 घंटे
खानपुर 10-12 घंटे
चोला 4-6 घंटे
अनूपशहर 4-6 घंटे
बीबीनगर 6-8 घंटे
पहासू 4-6 घंटे
अहार 5-6 घंटे
सिकंदराबाद 4-6 घंटे
निर्बाध बिजली सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है। फुंके ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाया जा रहा है। कई स्थानों पर ओवरलोडिंग के कारण समस्या आ रही है। ऐसे क्षेत्रों में भी उचित व्यवस्था करते हुए बिजली सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है।
- अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed