फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

बारिश के चलते पांच सौं से अधिक गांवों की बत्ती गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
power cut
पांच सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। रविवार की सुबह आई झमाझम बारिश के बाद जनपद की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। जनपद के करीब पांच सौ से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। शिकारपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तो दस घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। वहीं, नगर के भी कई इलाके सुबह से ही प्रभावित दिखे।
सावन माह के साथ बारिश की शुरूआत हो गई है। इसके साथ ही बिजली की समस्या भी शुरू हो चुकी है। हल्की अथवा तेज बारिश के बाद किसी न किसी इलाके की बिजली गुल हो जाती है। जो कई-कई घंटे के बाद ही बहाल हो पाती है। रविवार की सुबह जनपद में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद कुछ नगरीय क्षेत्र के साथ जनपद के करीब पांच सौ गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। जो रविवार की शाम तक ठीक नहीं हो पाई। जबकि हर साल बिजली अफसर बारिश और गर्मी के मौसम मे बेहतर बिजली देने का दावा करते है। इसके बावजूद भी लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। रविवार को आई बारिश के बाद शिकारपुर के गांव सलेमपुर, चित्सौन, रंगपुर, भैसरोली नासिरपुर, डिबाई क्षेत्र के दर्जनों गांव, औरंगाबाद क्षेत्र के गांव, बीबीनगर क्षेत्र के गांव, ककोड़, खानपुर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, स्याना आदि के गांवों समेत करीब पांच सौं से अधिक गांवों की आपूर्ति गुल रही। वहीं, शिकारपुर क्षेत्र की आपूर्ति तो दस घंटे के बाद भी बहाल नहीं हो पाई। उधर, अनूपशहर रोड के दर्जनों इलाकों में भी सुबह चार बजे से आपूर्ति गुल रही। जो करीब चार घंटे बाद ही सुचारु हो पाई। शिकारपुर के गांव भैसरोली नासिरपुर निवासी रमेश, उमेश, रामपाल आदि ने बताया कि सारा दिन बिना बिजली के ही रहना पड़ा। ना तो मोबाइल चार्ज हो पाए और न ही पंखे ही चल पाए। बारिश के बाद निकली धूप ने तो जीना मुहाल कर दिया। इंवर्टर फेल होने के कारण पंखे भी नहीं चल पा रहे थे। जब भी बिजली अधिकारियों से बात की तो उन्होंने फाल्ट बताकर टाल दिया। सुबह गई बिजली शाम को ही जाकर बहाल हो पाई। औरंगाबाद क्षेत्र निवासी कलुवा, राजीव ने बताया कि अब बारिश शुरू हो गई है और बिजली की समस्या भी शुरू हो जाएगी। बिजली अफसरों को फोन करो तो वह फोन नहीं उठाते है। बहुत बड़ी समस्या बन गई है। जरा सी बारिश होगी तो बिजली गुल हो जाएगी। जबकि इस उमस भरी गर्मी में एकमात्र सहारा बिजली ही है।
विज्ञापन

बारिश के चलते कटौती की सूचना नहीं मिली है। हो सकता है कि छोटा-मोटा फाल्ट हो गया हो। जिसे बिजली कर्मियों ने तुरंत ठीक कर दिया होगा। यह आदेश भी है कि फाल्ट को लंबा नहीं खींचा जाए तुरंत उसे ठीक कर दिया जाए। इस समय निर्बाध बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर
शनिवार दोपहर से बंद है आधे बुगरासी की लाइट
बुगरासी। आधा कस्बे की शनिवार की दोपहर से लाइट गायब है। कमेले पर रखे 400केवीए के ट्रांसफार्मर फूंकने से कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार की रात लोग गर्मी के चलते परेशान नजर आए। रविवार को जलापूर्ति भी गहराई रही।

कस्बे में कमेले पर 400केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार की सुबह अचानक लाइट चली गई और पूरे दिन नहीं आई। शाम तक उपभोक्ता लाइट आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब लाइट नहीं आई तो लोगों ने जानकारी की। जैसे ही उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर के फूंकने की जानकारी हुई तभी से उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर के बदलवाने की मांग शुरू कर दी। इस ट्रांसफार्मर से मोहल्ला मंगल वाला, शनि बाजार, व्यापारियान, मोहल्ला बस स्टैंड आदि सहित अनेक मोहल्ले के उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। किशन कुमार तायल, आशु वर्मा, सुनील कुमार, राहुल सिंघल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि लाइट नहीं आने से शनिवार को पूरे दिन परेशानी रही है। रात भर गर्मी के चलते सो नहीं पाए हैं। सरकार के 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे भी हवाई साबित हुए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शनिवार रात और रविवार की दोपहर को रही है। गर्मी के चलते लोग इधर-उधर भटकते रहे। रविवार को जल आपूर्ति भी गहराई रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि रविवार को पानी नहीं होने से बाजार में लगे हैंडपंप से पानी की आपूर्ति की गई है। लाइट नहीं आने से उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed