{"_id":"64e4e73d3b3c8cae5f0eb2e6","slug":"power-cut-after-every-two-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3303-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हर दो घंटे बाद आधा घंटे गुल हो रही बिजली, लो वोल्टेज से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हर दो घंटे बाद आधा घंटे गुल हो रही बिजली, लो वोल्टेज से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
विकास भवन में बिजली न होने पर बाहर पेड़ की छांव में बैठे कर्मचारी व लोग। - संवाद...
बुलंदशहर। शहर में हर दो घंटे में आधा घंटे की बिजली गुल हो रही है। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण रात में लोग सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं स्याना अड्डा, धमैड़ा अड्डा, टांडा और अनूपशहर अड्डा क्षेत्र में लोगों को शाम पांच बजे से रात्रि 12 बजे तक लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
साठा, राधानगर, चांदपुर रोड, देवीपुरा, शास्त्रीनगर, रामविहार के लोगों को भारी बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। रहीश, फारुख, सलीम और मोहन ने बताया कि पिछले कई दिन से अनूपशहर बस अड्डा और टांडा बिजली घर से शाम पांच बजते ही लो वोल्टेज की समस्या बन जाती है, जो रात 12 बजे तक जारी रहती है। इससे करीब पांच हजार परिवारों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा दिन के समय भी अघोषित कट जारी हैं।
शिव कालोनी, हरि इन्कलेव, निशिकांत इन्कलेव और सूर्य नगर समेत अन्य कालोनियों में सोमवार की रात चार बार 20 से 25 मिनट के कट और मंगलवार दिन में करीब छह बार 30 से 40 मिनट के अघोषित कट हुए। मंगलवार दिन के समय लल्ला बाबू चौराहा क्षेत्र, डीएवी फ्लाईओवर और इसके आसपास के क्षेत्र में भी करीब पांच कभी 10 मिनट तो कभी 30 से 40 मिनट के अघोषित कट जारी रहे। इसी तरह शनिदेव मंदिर रोड, भूड़ रोड व भूड़ क्षेत्र, आवास विकास प्रथम, देवीपुरा समेत अन्य स्थानों पर अघोषित बिजली कट जारी हैं।