फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power corporetion

जेई ने दी 27 दिवंगत किसानों के खिलाफ मीटर उतारने की तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
power corporetion
जेई ने दी 27 दिवंगत किसानों के खिलाफ मीटर उतारने की तहरीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों का नया खेल सामने आया है। कई वर्ष पहले दिवंगत हो चुके किसानों के खिलाफ विद्युत मीटर उतारने के मामले में सलेमपुर थाने में जेई ने तहरीर दी है। इसके अलावा कई ऐसे किसानों के नाम भी तहरीर में दिए हैं, जिनके नलकूप पर मीटर लगे हुए हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर बिना जाए ही पूरी सूची तैयार कर ली है।
तहरीर में नाम सामने आने पर किसानों ने अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अधिकारी भी किसानों की नहीं सुन रहे हैं। बड़ी बात ये है कि बंद कमरे में बैठकर ही अधिकारियों ने तहरीर तैयार कर ली है। इसमें 103 किसानों को शामिल किया गया, जिसमें से 27 मृतक हैं। जबकि कई के नलकूपों पर मीटर लगा हुआ है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मांगलौर, निभेड़ा, सलेमगढ़, रसीदपुर, खलीलपुर राठ में करीब 150 से अधिक नलकूप के कनेक्शन लगे हुए हैं। इनमें विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने पिछले दिन मीटर लगा दिए थे। किसानों ने इसका विरोध किया और अधिकतर ने मीटर उतारकर विद्युत उपकेंद्र मांगलौर में जमा करा दिए। जबकि
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ किसान ऐसे हैं, जिन्होंने मीटर नहीं उतारें हैं और वह बिल भी जमा करा रहे हैं। किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद मीटर नहीं उतरा है, लेकिन मीटर लगने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले जहां नलकूप का बिल 700 रुपये महीना आता था, अब वह बिल 5500 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक आ रहा है। यही हाल रहा तो कनेक्शन सरेंडर करना मजबूरी होगा। किसान राजपाल सिंह का कहना है कि किसान पहले से ही पीड़ित है। उसे लागत के अनुसार फसल से कमाई नहीं हो रही है। अब सरकार ने बिजली के मीटर लगाकर किसानों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में खेती करना और मुश्किल होगा।
मीटर नलकूप पर लगा, सूची में नाम शामिल
निभेड़ा गांव निवासी आनंद कुमार ने बताया कि हमने अपने नलकूप से मीटर नहीं उतारा है। जेई ने उसके बावजूद हमारा नाम तहरीर में शामिल करके सूची सलेमपुर थाने में भेज दी है। जब सूची देखी गई तो उसमें नाम शामिल था। जेई से इस संबंध में वार्ता की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
इन मृतक किसानों के भी सूची में भेजे नाम
बोदल सिंह, शिवराम सिंह, छत्तर सिंह, अतरा, खड़क सिंह, रिसाल सिंह, हरपाल सिंह, करन सिंह, गिरराज सिंह, देवी सिंह, शिवराम सिंह, रतन सिंह, तेजसिंह, मुख्तयार सिंह, रघुनाथ सिंह, अमीचंद सिंह, खेमसिंह, श्रीपाल, राम शाह, लक्ष्मीचंद, लायक राम, सुक्कन, छतरी सिंह, भागमल, चेतराम, सूरजमल, रिसाल सलेमगढ़ शामिल हैं। जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

जेई ने तहरीर दी है, लेकिन अभी तक किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - विवेक कुमार, थाना प्रभारी सलेमपुर
तहरीर में क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं है। जिन उपभोक्ताओं के नाम कनेक्शन है, उनके नाम शिकायत दी गई है। यदि किसी उपभोक्ता की मौत हो गई है तो उसे चार्जशीट में ठीक करा दिया जाएगा। जिनकी मीटर नहीं हटे हैं, जांच के बाद उनके नाम निकाल दिए जाएंगे।
- प्रशांत कुमार, एक्सईएन विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed