फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pottery worker committed suicide by hanging himself

Bulandshahar News: पॉटरी मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Pottery worker committed suicide by hanging himself
खुर्जा। मैनपुरी जिला के किसनी क्षेत्र निवासी घूरेलाल ने बताया कि वह और उसका 25 वर्षीय भतीजा सचिन खुर्जा के असगरपुर गांव स्थित पॉटरी में मजदूरी करते थे। वहीं पॉटरी में मजदूरों के रहने के आवास में रहते थे। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात को सचिन कमरे में सोने चला गया था।
विज्ञापन

घूरेलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह सचिन कमरे से बाहर नहीं आया। कमरा अंदर से बंद था तो खिड़की से देखा कि सचिन फंदे पर लटका था। इसके बाद अन्य मजदूरों को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा कि तार से गला बांधकर सचिन का शव लटका हुआ था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंदिर के पास पड़ा मिला मजदूर का शव
खुर्जा। ढाकर रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार सुबह खुले कमरे में एक शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति वहीं मंदिर के आस-पास घूमता रहता था। मृतक की शिनाख्त गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव थौरा निवासी 50 वर्षीय मुकेश रूप में हुई। परिजनों को अवगत कराया गया है। प्रथमा दृष्टया बीमारी से मौत होने की संभावना है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed