फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Postal Adalat today; applications were invited for grievances, but not a single one was received.

Bulandshahar News: डाक अदालत आज, शिकायत के लिए मांगे गए थे आवेदन, एक भी नहीं मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Postal Adalat today; applications were invited for grievances, but not a single one was received.
बुलंदशहर। डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए बृहस्पतिवार को जनपद में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान डाकघर परिसर में सुबह 11:30 बजे से होने वाली डाक अदालत में शिकायतों के निस्तारण के लिए व्यवस्था की गई है। हालांकि, डाक विभाग की ओर से शिकायतें मांगे जाने के बावजूद बुधवार को तय समय तक एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि डाक सेवाओं से संबंधित ऐसी शिकायतें, जिनका निस्तारण पूर्व में जनपद के किसी भी डाकघर में नहीं हुआ है, उन्हें डाक अदालत में रखा जा सकता है। इसके लिए शिकायतकर्ताओं से दो सितंबर को सुबह 11 बजे तक डाक अधीक्षक कार्यालय में ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से शिकायत देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया शिकायतकर्ता डाक अदालत के दौरान भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाने वाले शिकायतकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने की सुविधा भी दी जाएगी। डाक अदालत की अध्यक्षता डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed