फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Posing as a friend, he withdrew Rs 37,000 from the youth's account.

Bulandshahar News: दोस्त बनकर युवक के खाते से निकाले 37 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। दोस्त बनकर युवक के खाते से अज्ञात कॉलर ने 37 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित ने दस दिन बाद अपने दोस्त के पास फोन कर जानकारी ली तो उसको ठगी का एहसास हुआ। अब पीड़ित ने बैंक और साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन


तहसील रोड स्थित कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि 8 सितंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने अपना नाम राजेश बताया जो उसका पुराना दोस्त था। साथ ही कहा कि उसके पांच हजार रुपये उधार रह गए थे वह वापस करने के लिए फोन किया। इस पर नवीन ने रुपये लेने से भी इन्कार कर दिया, लेकिन कॉलर जबरन पीड़ित का क्यू आर कोड मांगने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने कॉलर को क्यू आर कोड और यूपीआईडी भेज दी। इसके बाद कॉलर ने कहा कि पहले वह दस रुपये भेजेगा, जिसके बाद अन्य रुपये डालेगा। दस रुपये भेजने का मैसेज पीड़ित के पास आया, जिसमें लिंक दिया था। जब लिंक को खोला तो उसमें पीड़ित का ही खाता सामने आ गया। तब वह कुछ नहीं समझा। जब दस दिन बाद पीड़ित ने राजेश को फोन कर बात की तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed