फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Pollution' of avoiding removal formula

‘प्रदूषण’ से बचने का निकाला फार्मूला

Thu, 16 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 16 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
'Pollution' of avoiding removal formula
car - फोटो : ब्यूरो

कार कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बचने का तिकड़म निकाल लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने  दिल्‍ली और एनसीआर में प्रदूषण के लिहाज से 2000 सीसी या इससे अधिक क्षमता की लग्जरी कारों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा रखी है। कार कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बचने के लिए 1997 सीसी की कारोें को बाजार में उतार दिया है।

विज्ञापन

 
वहीं, एआरटीओ ने 1997 सीसी क्षमता के वाहनों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। अब तक जिले में 44 गाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। सुप्री कोर्ट ने 2000 सीसी या इससे अधिक क्षमता के वाहनों को पर्यावरण के लिए खतरा बताते हुए एनसीआर के सभी जनपदों में इनके पंजीकरण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


करीब छह माह से 2000 सीसी से अधिक क्षमता वाले वाहनों का पंजीकरण बंद था। इससे कंपनिया घाटे में जा रही थीं। घाटा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बचने के लिए ऑटो कंपनियों ने लग्जरी कारों की इंजन क्षमता को घटाकर 1997 सीसी कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की मिली एनओसी
एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंजन की क्षमता में कटौती के लिए कंपनी ने पुणे के ऑटोमेशन रिसर्च इंस्टीटयूट से एनओसी ली है। इसके बाद आदेश सभी ट्रांसपोर्ट कमिश्नरों के पास भेजा गया है। इसी के आधार पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।

कानूनी अड़चन खत्म होने के बाद विभाग में 1997 सीसी की कारों का पंजीकरण शुरू कर  दिया गया है। - सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ, बुलंदशहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed