फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pollution

आंखों में जलन, दमा और सांस के मरीज बढ़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pollution
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
आंखों में जलन, दमा और सांस के मरीज बढ़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंच महोत्सव के बाद पहली बार सोमवार को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चली जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक 1577 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। आंखों में जलन, सांस, दमा, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। कुछ तो खांसते हुए ओपीडी में पहुंचे।
दिवाली त्योहार से पूर्व प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 करीब मरीज आते थे। दिवाली पर अवकाश के चलते तीन-तीन घंटे ओपीडी का संचालन हो रहा था। जिसमें नाममात्र के मरीज ही पहुंचते थे। दिवाली के दौरान हवा में धूल, धुआं बढ़ने से दमा और सांस के मरीजों का मर्ज भी बढ़ गया है। सोमवार को ओपीडी खुलने पर ऐसे मरीज उपचार कराने पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सर्दी और वायु प्रदूषण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। कुछ लोग खांसते हुए ओपीडी में अपना उपचार कराने आए। सभी का प्राथमिक उपचार कर दवा दी गई।
विज्ञापन

बोले मरीज
दिवाली पर घर पर कार्य होने के कारण सुबह-सुबह आना नहीं हो सका। घर स्याना क्षेत्र में होने के कारण अब ओपीडी खुलने पर उपचार कराने आया हूं। - राजेंद्र, खाद मोहननगर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर में दर्द होने की समस्या है। पिछले दिनों अवकाश के कारण बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को चिकित्सक को दिखा उपचार कराया। - विमला शर्मा, ज्वालखेड़ा निवासी
वायु प्रदूषण से लीवर संबंधी समस्या बढ़ जाने पर सोमवार को ओपीडी खुलने पर चिकित्सक को दिखा परामर्श लिया। - इस्लामुद्दीन, रुकनसराय निवासी
वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण आंख में धुंधला-धुंधला दिखाई देने के साथ जलन की समस्या हो गई। पिछले सप्ताह त्योहार के कारण आना नहीं हो सका। - भीकम, देवीपुरा निवासी

एक सप्ताह बाद मरीजों की भीड़ अस्पताल में बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी में 1577 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया। इसमें करीब 265 बुखार से पीड़ित मिले। साथ ही 21 लोगों की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन आदि की समस्या को लेकर भी मरीजों ने परामर्श और दवा ली।
- डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed