{"_id":"62375c337c4d722cb075abcd","slug":"polio-bulandshahr-news-gbd235637741","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 माह बाद 10 हजार से अधिक बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 माह बाद 10 हजार से अधिक बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

बुलंदशहर। 13 माह बाद पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला महिला अस्पताल में डीएम सीपी सिंह ने नवजात को पोलियो की दवा पिलाकर किया। पोलियो दवा पिलाने के लिए विभाग द्वारा 5,39,163 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। पहले दिन 10 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। रविवार को अभियान के तहत छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए विभाग की ओर से 1360 टीमें एवं 54 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जो सोमवार से घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
जिला महिला अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो का शुभारंभ डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान दो दिन में जन्में नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए गए हैं। एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के दौरान ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर प्रतिदिन अभियान की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने लोगों से शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने की अपील की है। इस दौरान एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योत्सना, फार्मासिस्ट समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 1758 बूथों पर एवं बस अड्डों पर बने 126 ट्रांजिट बूथ पर रविवार को पोलियो की दवा पिलाई गई। बूथ पर दवा पीने से वंचित रहने पर सोमवार से 26 मार्च तक घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 1360 टीमें जो घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाएगी, साथ ही 54 मोबाइल टीमें बनाई गई है। जो आकस्मिक समय सूचना मिलने पर बच्चों के घर दवा पिलाने का काम करेंगी। पहले दिन 10 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो दवा दी गई। बताया कि पोलियो का ड्रॉप सुरक्षित और असरदार है। इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ