फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   polination in mango trees before Two months.

दो माह पहले आम के बागों में आया बौर

Sun, 24 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
polination in mango trees before Two months.
ग्लोबल वार्मिंग का असर गेहूं और आम की फसलों पर दिखने लगा है। जनवरी अभी बीती नहीं है, आम के बाग बौर से लद गए हैं। गेहूं में भी बालियां आने की शिकायत कृषि वैज्ञानिकों के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


समय से पहले बागों में फूल और बालियों का आना सब ग्लोबल वार्मिंग का असर बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक आम और गेहूं को जो चिलिंग पीरियड मिलना चाहिए था वह 15-20 दिन नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी लिए यह विकार पैदा हो गया।  अकसर जनवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रारंभ में आम के बागों में बोर आना शुरू होता है। मार्च में गेहूं की बालियों का निकलना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसबार 10 नवंबर से पहले बोया गए गेहूं की फसल में बालियों का निकलना शुरू हो गया है। कृषि और मौसम वैज्ञानिक विवेक राज के मुताबिक दिसंबर माह जनवरी के प्रथम सप्ताह में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

गेहूं और आम के बागों को चिलिंग पीरियड मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। गर्मी के कारण आम में बौर आ गया और गेहूं की फसल में बालिया आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed