फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Policeman accused of demanding five thousand rupees for action

Bulandshahar News: कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Policeman accused of demanding five thousand rupees for action
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के भूड़ा डाबर गांव निवासी युवक ने मारपीट की शिकायत पुलिस को दी। पिछले एक माह से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, अब पीड़ित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई के लिए पांच हजार रुपये की मांगने का आरोप लगा रहा है। मामले में युवक के पिता की वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

भूड़ा डाबर गांव निवासी तजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा मोहित गांव के बाहर ही बाइक व दोपहिया रिपेयरिंग की दुकान चलता है। जावल गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें एक पक्ष की बाइक उसकी दुकान पर आती रहती थी। ऐसे में उस पक्ष ने शक जताया कि मोहित ने उसके बारे में दूसरे पक्ष को जानकारी दी है। इसी बात की मोहित रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

25 जून 2024 को मोहित, उसकी पत्नी और चाचा हरेंद्र कुमार दशहरा गांव स्थित चांमड़ मंदिर में पूजा अर्चना गए थे। वहां से लौटते वक्त आरोपियों ने तीनों को घेर लिया। आरोपियों ने मोहित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई पत्नी व चाचा के साथ भी मारपीट की। इसके बाद धमकी देकर भाग गए। इस मामले में मोहित ने थाने में लिखित शिकायत दी। इसके बाद लगातार थाने के चक्कर काटते रहे, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित तजेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार को पुलिसकर्मी गांव में आए। उनसे पूछताछ की तो पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। थाना प्रभारी को अभी तक शिकायत और मामले की जानकारी ही नहीं है।



तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। जिन पुलिकसर्मी ने रुपयों की मांग की है। इस विषय में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी- वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed