फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police flag marched and removed encrochment

अतिक्रमण पर चला कप्तान का डंडा

Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
police flag marched and removed encrochment
जिले के कमान संभालने के बाद पुलिस कप्तान पीयूष श्रीवास्तव ने रविवार को अपनी प्राथमिकता के मुताबिक अतिक्रमण पर डंडा चलवाया।
विज्ञापन


सभी थानों क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकलवाया। कानून व्यवस्था को बनाने के लिए सड़क से अतिक्रमण हटाया। फ्लैग एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और कस्बों में जाम की समस्या आम हो गई है।

जाम के चलते सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कइसलिए जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि रविवार सुबह फ्लैग मार्च कोतवाली से अंसारी चौराहा, चौक बाजार, कसाईबाड़ा, बूरा बाजार, डिप्टी गंज, कालाआम से होते हुए कोतवाली तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराबाद में कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के पैठ बाजार, सब्जी मंडी,छत्ता, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा हनुमान चौक,बताशों वाली गली, चौधरीवाड़ा,दिल्ली दरवाजा, दनकौर रोड, जीटी रोड से अतिक्रमण हटवाया।

बुगरासी में अतिक्रमण के लिए पुलिस मार्च को देख पहले ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानाें के आगे से सामान हटाना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई है।


औरंगाबाद में एसओ बीएस बिसारे के नेतृत्व में भारी पुलिसफोर्स के साथ पवसरा तिराहा, स्याना रोड़, जहांगीराबाद चौराहा, जहांगीराबाद रोड़, बुलंदशहर बस स्टैंड, सदर बाजार, पवसरा रोड़ आदि स्थानों पर लगे अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान एक युवक की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस उसे थाने ले गई।

गुलावठी में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक रंजन राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सैदपुर रोड पर फ्लैग मार्च किया। इसके बाद अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed