{"_id":"64bffc43f341c26d3a0c7fc4","slug":"police-engaged-in-search-of-accused-car-driver-on-the-basis-of-vehicle-number-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-2032-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र और जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में तीन बाइकों पर सवार पांच लोगों को टक्कर मारने वाले कार चालक को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कार नंबर के आधार पर मिला एक मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की बात कह रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार सुबह अनूपशहर की ओर से बुलंदशहर की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने अनूपशहर के गांव सुनाई के पास बुलेट बाइक सवार छात्र देवेंद्र निवासी बदायूं को टक्कर मार दी थी। देवेंद्र बदायूं से गाजियाबाद जा रहा था। देवेंद्र की बाइक उससे आगे चल रहे बाइक सवार दो अधिवक्ताओं गोपाल व टीटू की बाइक से टकरा गई थी। जिसमें तीनों लोग जमीन पर आ गिरे और घायल हो गए थे। हादसे के बाद आरोपी कार सवार मौके से कार लेकर तेज रफ्तार में बुलंदशहर की ओर भाग निकला। करीब छह किलोमीटर दूर जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तौली पर पहुंचते ही कार ने जहांगीराबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार नपा ठेकेदार दिनेश गुर्जर निवासी गांव सौंझना रानी हाल निवासी जहांगीराबाद व मुनेश उर्फ बादशाह सिंह निवासी गांव गोधना को भी रौंद दिया। हादसे में इन दोनों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही कार को कब्जे में लेकर उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी प्राप्त हुआ है लेकिन वह बंद जा रहा है।
विज्ञापन
अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर दबिश भी दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आदित्य बंसल, प्रशिक्षु आईपीएस/कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद